फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: वायरल वीडियो के बाद त्वरित कार्रवाई, गंडासा लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

Wed, 11 Feb 2026 01:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आमातालाब बगीचा पारा में एक युवक द्वारा हाथ में गंडासा लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर जिले के आजाद चौक थाना क्षेत्र के रामकुंड स्थित आमातालाब बगीचा पारा में एक युवक द्वारा हाथ में गंडासा लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मामला सामने आते ही पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारी को तत्काल संबंधित व्यक्ति की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आज़ाद चौक थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान भावेश जंघेल के रूप में की।

पुलिस ने पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से स्टील का एक बड़ा गंडासा जब्त किया। इस संबंध में थाना आज़ाद चौक में अपराध क्रमांक 34/26 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भावेश जंघेल उर्फ राहुल, उम्र 24 वर्ष, निवासी रामकुंड बगीचा पारा, थाना आज़ाद चौक, जिला रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें