फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सतचंडी महायज्ञ और 11 कन्याओं के विवाह में शामिल हुए धीरेंद्र शास्त्री, नक्सलवाद और धर्मांतरण पर कही ये बात

Mon, 02 Jun 2025 09:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

पं. धीरेंद्र शास्त्री बिलासपुर में आयोजित सतचंडी महायज्ञ और 11 कन्याओं के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया और छत्तीसगढ़ व वृंदावन में पदयात्रा की घोषणा की।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में सोमवार को चुचुहियापारा में आयोजित सतचंडी महायज्ञ और 11 कन्याओं के विवाह समारोह में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री शामिल हुए। चक्रमेरू पीठम और मां नष्टी भवानी मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का ननिहाल बताते हुए यहां आने पर प्रसन्नता व्यक्त की। 

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती अद्भुत है। उन्होंने आगामी समय में छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करने और सात नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करने की घोषणा की। उन्होंने बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री की सराहना की। साथ ही, नक्सलियों से अपील की कि वे मुख्यधारा में लौटें, भारत की परंपराओं के साथ कदम मिलाएं और विदेशी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर भारत को अखंड बनाने में सहयोग करें। 

उन्होंने बस्तर और जशपुर में धर्मांतरण को बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि जशपुर में, जहां एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च है, वहां इसके ठीक सामने कथा का आयोजन करेंगे। पं. शास्त्री ने दावा किया कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है और इसके लिए संतों का कमंडल बागेश्वर धाम से निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें