फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर रामनुजगंज: लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, NET परीक्षा में सफलता

Wed, 23 Jul 2025 05:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामनुजगंज में शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामानुजगंज के लिए यह गौरव का क्षण है, जब यहां के 9 मेधावी विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
NET परीक्षा में सफलता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामनुजगंज में शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामानुजगंज के लिए यह गौरव का क्षण है, जब यहां के 9 मेधावी विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं में हिंदी से रूपवंती, रेखा सिंह, गीता सिंह, जयहबहादुर सांडिल्य, राजपति तथा दीपक ठाकुर व इतिहास से अमन कश्यप, राजनीति शास्त्र से गौतम व कामर्स से ब्रजेश प्रजापति शामिल हैं। 

इन विद्यार्थियों की सफलता से महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकों ने इन विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं तथा अन्य छात्रों को भी प्रेरणा लेने की बात कही है। परीक्षा उत्तीर्ण करना उच्च शिक्षा व शोध के क्षेत्र में प्रवेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है, जिससे इन विद्यार्थियों के लिए अध्यापन एवं शोध के नए द्वार खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें