फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: खनिज विभाग में पदोन्नति, तीन सहायक भौमिकीविद बने उप संचालक, यहां देखें आदेश की कॉपी

Fri, 16 Jan 2026 01:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग ने विभागीय संरचना को मजबूत करते हुए तीन सहायक भौमिकीविदों को उप संचालक (भौमिकी) के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 में पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग ने विभागीय संरचना को मजबूत करते हुए तीन सहायक भौमिकीविदों को उप संचालक (भौमिकी) के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 में पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन


पदोन्नत किए गए अधिकारियों में पूर्णानंद वर्मा, परमानंद खूंटे और नरेंद्र कुमार निषाद शामिल हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्णानंद वर्मा को संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म के क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में पदस्थापना दी गई है। वहीं परमानंद खूंटे को भी संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नरेंद्र कुमार निषाद को संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म के क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर में उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन पदोन्नतियों से खनिज अन्वेषण, निगरानी और प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। शासन ने अपेक्षा जताई है कि अधिकारी अपने अनुभव और तकनीकी दक्षता से विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें आदेश की कॉपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें