फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ वन विभाग में पदोन्नति: IFS अधिकारी ओपी यादव बने PCCF, यहां देखें आदेश की कॉपी

Sat, 01 Aug 2026 07:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने 1995 बैच के IFS अधिकारी ओपी यादव को पदोन्नत कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यजीव वार्डन नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन ने वन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए वर्ष 1995 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी ओपी यादव को पदोन्नत किया है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार उन्हें अब प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यजीव वार्डन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


जारी आदेश के मुताबिक, ओपी यादव अभी तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) के रूप में कार्य कर रहे थे। पदोन्नति के बाद वे नियमित रूप से इसी विभाग का नेतृत्व करेंगे। सरकार ने उन्हें एचएजी+ (HAG+) लेवल-16 के वेतनमान में पदोन्नत किया है। इस पद का वेतनमान दो लाख पांच हजार 400 रुपये से दो लाख 24 हजार 400 रुपये निर्धारित है। यह पदोन्नति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
विज्ञापन


यहां देखें आदेश की कॉपी
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें