फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां की गोद से धरती की गोद तक': रायपुर में 'प्रोजेक्ट ग्रीन पालना' अभियान, प्रसूता माताओं को पौधों की भेंट

Thu, 15 Jan 2026 05:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

इस पहल के तहत शासकीय अस्पतालों में प्रसव के बाद माताओं को फलदार पौधे भेंट किए जा रहे हैं, ताकि शिशु के जन्म के साथ एक पौधा भी धरती पर रोपित हो।
विज्ञापन
प्रसूता माताओं को पौधों की भेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन से जोड़ने की दिशा में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा “प्रोजेक्ट ग्रीन पालना” अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। इस पहल के तहत शासकीय अस्पतालों में प्रसव के बाद माताओं को फलदार पौधे भेंट किए जा रहे हैं, ताकि शिशु के जन्म के साथ एक पौधा भी धरती पर रोपित हो।
विज्ञापन


अभियान के अंतर्गत कलेक्टर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को बिरगांव में 5, आरंग में 3, सिलियारी में 1 और एमसीएच कालीबाड़ी अस्पताल में 16 प्रसूता महिलाओं को कुल 125 पौधे वितरित किए गए। इस दौरान कुल 25 माताओं को पौधों की सौगात दी गई।

प्रशासन की इस अभिनव पहल का उद्देश्य मातृत्व को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना है। “प्रोजेक्ट ग्रीन पालना” नवजात के जीवन की शुरुआत को यादगार बनाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण की मजबूत नींव भी तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें