फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल, कई हिस्सो में धारा 144 लागू

Thu, 27 Dec 2018 02:03 PM IST
Shilpa Thakur कोरबा, भाषा 

सार

  • हाथियों के झुंड से व्यक्ति घायल।
  • शहर के कई हिस्सों में धारा 144 लागू।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में हाथियों के दल के हमले में एक युवक घायल हो गया है। शहर में जंगली हाथी घुसने के बाद कुछ हिस्सों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


कोरबा जिले के अधिकारियों ने बताया कि चार हाथियों का दल कोरबा शहर में स्थित हेलीपेड के करीब नर्सरी में मौजूद है। हाथियों के हमले में घायल हुए व्यक्ति की पहचान राताखार निवासी दिलीप विश्वकर्मा के रूप में हुई है। हाथियों के उत्पात को देखते हुए शहर के हेलीपेड और आस-पास के क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। यह आदेश हाथियों के वापस चले जाने तक प्रभावी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि चार हाथियों का दल आज एसईसीएल कोरबा के आवासीय परिसर सुभाष ब्लॉक के समीप आ गया। उन्होंने बताया कि शहर में हाथियों के घुसने की जानकारी मिलने के बाद लोग वहां एकत्र हो गए। जब लोगों को वहां जाने से मना किया जा रहा था तब युवक दिलीप विश्वकर्मा हाथियों के करीब पहुंच गया। दिलीप के वहां पहुंचते हुए हाथियों ने उसे उठाकर पटक दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए तथा घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


वन विभाग और पुलिस ने हाथियों के समीप जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि नर्सरी के समीप आश्रम को खाली कराया गया है तथा वहां निवासरत 35 परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से सामुदायिक भवन में भेजा गया है।

कोरबा जिले के कलेक्टर मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने बताया कि शहर में हाथियों के दल के पहुंचने और इस घटना में एक युवक के घायल होने के बाद आस-पास क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है। यह आदेश हाथियों के वापस चले जाने तक प्रभावी रहेगा।

हक ने बताया कि आम नागरिकों से अपील की गई है कि वह नर्सरी वाले इलाके में मौजूद हाथियों के दल के करीब न जाएं और हाथियों से छेड़खानी न करें। हाथियों से किसी प्रकार का नुकसान न हो इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर भेजने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें