कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रो. मनोज दयाल ने शुक्रवार को कुलपति पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर का दौरा कर प्रशासनिक और शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की।

विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण अवसर पर रायपुर के संभागायुक्त महादेव कावरे ने उनका स्वागत किया। प्रो. दयाल ने विश्वविद्यालय के प्रेरणास्रोत कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया।
नवागत कुलपति ने ग्रंथालय में शोधार्थियों और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनके शोध कार्यों की जानकारी ली। साथ ही विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो संवाद 90.8 एफएम में संदेश रिकॉर्ड किया तथा टेलीविजन स्टूडियो और विभिन्न संकाय भवनों का निरीक्षण किया। विभिन्न विभागों की कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।