फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: जशपुर जेल से फरार एक कैदी गिरफ्तार, घर के पास से पुलिस ने पकड़ा, दूसरे की तलाश जारी

Thu, 08 Dec 2022 11:17 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर

सार

फरार कैदियों में कपिल भगत मनोरा क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज है। वहीं पकड़ा गया आरोपी ललित राम तुमला का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या का आरोप है और कुनकुरी एडीजे कोर्ट में मामला लंबित है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में जशपुर जेल से फरार कैदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जशपुर जेल से फरार हुए दो कैदियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी कैदी के घर के पास से ही की गई है। जबकि दूसरे कैदी का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पकड़े गए कैदी को जेल प्रशासन को सौंप दिया है। हालांकि अभी तक पुलिस के संदेह के दायरे में जेल प्रशासन है। प्रथम दृष्टया उनकी लापरवाही सामने आई है। इसकी जांच जारी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: जशपुर जेल से फरार कैदियों का सुराग नहीं, मुख्य जेल प्रहरी और सहायक निलंबित

विज्ञापन


दीवार फांदकर हुए थे फरार
दरअसल, दुष्कर्म और हत्या के मामले में जेल में बंद दो कैदी तपिल भगत और ललित राम 5 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बैडमिंटन ग्राउंट तैयार करते समय जेल की दीवार फांदकर भाग गए। दोनों कैदियों ने भागने के लिए बैडमिंटन के तार और वालीबॉल पोल का इस्तेमाल किया। उसके सहारे ही दीवार पर चढ़े। दोनों कैदियों के भागने के बाद जब सायरन बजा तो अफसरों को पता चला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें....Chhattisgarh: हत्या-दुष्कर्म के आरोपी दो कैदी जेल से फरार, बैडमिंटन के तार और वालीबॉल पोल के सहारे कूदी दीवार



मॉनिटरिंग के जरिए कैदी तक पहुंचे
दोनों कैदियों की गिरफ्तारी के लिए आईजी सरगुजा ने निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीम लगातार मॉनिटरिग कर रही थी। इस बीच फरार कैदियों के परिजनों, पड़ोसियों और आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई। इसी बीच तुमला निवासी ललित राम के उसी के क्षेत्र में होने का पता चला। इस पर पुलिस ने छापा मारा और उसे पकड़ लिया। जबकि दूसरा कैदी कपिल भगत की तलाश जारी है। 

जेल अधीक्षक समेत ये लोग भी संदिग्ध
बताया जा रहा है कि कैदियों के राशन में कटौती की गई है। आरोप है कि इससे कुछ अधिकारी और कर्मचारी मोटी कमाई कर रहे हैं। इसके चलते कुछ महीने पहले कैदियों ने जेल के अंदर भूख हड़ताल भी की थी। इसके बाद से ही जेल अधीक्षक मनीष संभलकर और मुख्य प्रहरी विजय ध्रुव , प्रहरी बुधराम निषाद, गजेंद्र निषाद और जीतू नाग बंदियों को लॉकअप से बाहर निकालकर देर रात तक बैडमिंटन खेलते रहे। इसके कारण ही संभवत: कैदी फरार होने की साजिश बनाने में सफल हुए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें