फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पैरोल पर जेल से बाहर गया कैदी नहीं आया वापस,  जेल विभाग ने दर्ज कराई एफआईआर

Thu, 15 May 2025 05:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

 गांजा मामले में जेल में बंद कैदी 20 दिन की पैरोल पर अपने घर गया था। पैरोल खत्म होने के बाद भी जेल नहीं पहुंचा। इसके बाद जेल विभाग ने कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
केंद्रीय जेल जगदलपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जेल जगदलपुर में एनडीपीएस एक्ट के मामले में सजा काट रहा एक कैदी पैरोल पर घर जाने के बाद  वापस नहीं लौटा। कैदी के वापस नहीं आने के बाद अब जेल अधिकारियों ने कैदी के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महादेव सोढी (25), निवासी देवकूपाल्ली, कोकरपाल, जिला सुकमा को पुलिस ने गांजा मामले में गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने उसे सजा सुनाई और वह पिछले दो वर्षों से केंद्रीय जेल जगदलपुर में सजा काट रहा था। उसे 20 दिन की पैरोल मिली थी। जेल अधिकारियों को उम्मीद थी कि पैरोल अवधि समाप्त होने पर वह जेल लौट आएगा, लेकिन 20 दिन बीतने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा। इसके चलते उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें