फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात फरवरी को छत्तीसगढ़ आएंगी, बस्तर पंडुम कार्यक्रम का करेंगी उद्घाटन

Sat, 31 Jan 2026 02:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के लिए एक महत्वपूर्ण दिन 7 फरवरी को आने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दिन जगदलपुर के लालबाग मैदान में पहुंचेंगी और बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात फरवरी को छत्तीसगढ़ आएंगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के लिए एक महत्वपूर्ण दिन 7 फरवरी को आने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दिन जगदलपुर के लालबाग मैदान में पहुंचेंगी और बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जगदलपुर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल लालबाग मैदान में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पेयजल, बिजली और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंच, मीडिया गैलरी, बैरिकेडिंग, पार्किंग और वीवीआईपी आवागमन के लिए अलग-अलग प्रबंधन किया गया है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र के लिए राष्ट्रपति का यह दौरा सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टि से खास माना जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दंतेवाड़ा पहुंचे थे। हर बार राष्ट्रपति का आगमन बस्तर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें