फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत की तैयारी

Fri, 14 Nov 2025 12:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर पुलिस ने करीब पांच महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर से पूछताछ की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग करेगी।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर पुलिस ने करीब पांच महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर से पूछताछ की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग करेगी। तोमर पर आर्म्स एक्ट, सूदखोरी, धमकाने, ब्लैकमेल और अवैध वसूली जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों मामलों से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत पूछताछ की है। घर में जब्त हुए हथियारों के बारे में पूछने पर आरोपी ने दावा किया कि हथियार उसके निजी सुरक्षा कर्मी के हैं। वहीं फरारी के दौरान उसे क्षणिय करणी सेना से जुड़े लोगों की सहायता मिलने की बात भी उसने स्वीकार की है।
विज्ञापन


इस बीच, पुलिस ने तोमर के नेटवर्क पर कार्रवाई तेज कर दी है और उसके साथी रोहित सिंह तोमर समेत अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने पीड़ितों और आरोपी को आमने-सामने नहीं किया। अधिकारी बताते हैं कि फरारी के दौरान भी कई पीड़ित बेहद डर और दबाव में थे, इसलिए सुरक्षा के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के सामने कर्ज से जुड़े एग्रीमेंट, चेक, प्रॉपर्टी दस्तावेज और ब्याज के लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड रखकर पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि इन दस्तावेजों के आधार पर अदालत में मजबूत केस पेश किया जाएगा। रोहित सिंह तोमर अभी भी फरार है और उस पर चार प्राथमिकियां दर्ज हैं। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश बढ़ा दी है। इसके अलावा, अवैध वसूली गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें