फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: कृषि मंत्री राम विचार नेताम के गृह ग्राम सनवाल के भाजपा मंडल अध्यक्ष बने प्रमोद

Fri, 11 Apr 2025 05:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज में कृषि मंत्री राम विचार नेताम के गृह ग्राम सनवाल का भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा नेता एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन शुरुआत करने वाले प्रमोद गुप्ता को बनाया गया। 
विज्ञापन
प्रमोद गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज में कृषि मंत्री राम विचार नेताम के गृह ग्राम सनवाल का भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा नेता एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन शुरुआत करने वाले प्रमोद गुप्ता को बनाया गया। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने भाजपा प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन का आभार मानते हुए संगठन को मजबूती देने की बात कही।

विज्ञापन


युवा नेता प्रमोद गुप्ता अपने मृदु स्वभाव एवं मिलनसार, स्वच्छ छवि के लिए जाने जाते हैं। सन 2007 से बूथ स्तर के  कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। सन 2011 में भाजपा युवा मोर्चा मंडल सनवाल के महामंत्री बने थे। वहीं 2016 में युवा मोर्चा के जिला बलरामपुर रामानुजगंज के मंत्री के रूप में कार्य किया। 

सन 2021 में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रहे। उनके संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण भाव को देखते हुए सन 2023 में प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा युवा मोर्चा बने थे। भाजपा युवा मोर्चा में विभिन्न पदाधिकारी रहने के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान विभिन्न आंदोलन एवं कार्यक्रमों का नेतृत्व कर अपनी एक अलग छवि बनाई। 
विज्ञापन


प्रमोद गुप्ता की युवाओं के बीच काफी लोकप्रियता है। जिसे देखते हुए उन्हें मंडल स्तर में बड़ी जोबदारी दी गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष सनवाल बनने के बाद सनवाल में समर्थकों के द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई एवं फूल मालाओं के साथ प्रमोद गुप्ता का स्वागत किया गया। अपनी नियुक्ति पर प्रदेश एवं भाजपा के संगठन के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम का आभार मान।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें