फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: सड़क हादसे में पावर प्लांट के सुरक्षाकर्मी की मौत; ड्यूटी से लौटते समय ट्रक ने कुचला

Tue, 18 Oct 2022 07:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी जेएस जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।  शव को पोस्टमार्टम कराया गया और जांच के लिए उरगा थाने को भेज दिया है। 
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में अमरकंटक लैंको पावर प्लांट के सुरक्षाकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सोमवार रात ड्यूटी से लौट रहा था। इसी दौरान एक ट्रेलर उसे कुचलता हुआ भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और अस्पताल ले गई। अगले दिन मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उरगा के पताड़ी निवासी मुकेश साय भारती (37) अमरकंटक लैंको पावर प्लांट में सुरक्षा कर्मचारी था। वह सोमवार रात ड्यूटी से अपने पोल्ट्री फार्म लौट रहा था। अभी वह कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर फ्यूल स्टेशन के पास पहुंचा था कि पीछे से आए ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। हादसा होते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी और अस्पताल लेकर पहुंचे।  

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी जेएस जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने कुमार साय को मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजनों का बयान लिया गया है। इस आधार पर ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फिलहाल उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें