Amit jogi on PM Modi: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (जेसीसीजे ) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार पर नए विधानसभा भवन के उद्घाटन कार्यक्रम से 'मिनी माता' के नाम को मिटाने का आरोप लगाया है।
Amit jogi on PM Modi: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (जेसीसीजे ) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार पर नए विधानसभा भवन के उद्घाटन कार्यक्रम से 'मिनी माता' के नाम को मिटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से नया निमंत्रण जारी करने और मिनी माता विधानसभा भवन नया रायपुर उल्लेख करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर छत्तीसगढ़ के सभी विधायकों और पूर्व विधायकों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करने की अपील की है। जोगी ने नए विधानसभा उद्घाटन के निमंत्रण पत्र को जलाकर विरोध भी जताया।
विज्ञापन
इसी के साथ ही जोगी ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से भी अपील किया है कि पहले छत्तीसगढ़ की बेटी मिनी माता के लिए आवाज उठाएं बाद में प्रधानमंत्री मोदी एवं अन्य के साथ फोटो खिंचवाएं। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने पुराने विधानसभा भवन का नाम राज्य की पहली दलित सांसद मिनी माता के नाम पर रखकर दलित सशक्तिकरण, नारी सशक्तिकरण और छत्तीसगढ़ की अस्मिता को सम्मानित किया था।
जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज जब राज्य अपने 25वें स्थापना दिवस पर एक नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करने जा रहा है, तो हमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की ओर से निमंत्रण मिला है। लेकिन हैरानी और गुस्से की बात यह है कि इस पूरे निमंत्रण पत्र में 'मिनी माता' नाम का कोई ज़िक्र तक नहीं है।"
विज्ञापन
उन्होंने इस कृत्य को "सुनियोजित षड्यंत्र या गंभीर भूल" करार देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ की जनता, इतिहास और संवैधानिक मूल्यों का सीधा अपमान है। उन्होंने आगे कहा "सवाल उठता है क्या प्रधानमंत्री इस भवन का नाम किसी और के नाम पर रखना चाहते हैं ? लेकिन मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं यह भवन छत्तीसगढ़ का है और इसका नाम छत्तीसगढ़ की बेटी के नाम पर ही होगा।"