फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: अवैध डामर प्लांट पर सियासी बवाल, पूर्व मंत्री ने वन मंत्री और प्रशासन पर साधा निशाना

Tue, 03 Jun 2025 07:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोंडागांव जिले में वन भूमि पर अवैध डामर प्लांट के संचालन पर पूर्व मंत्री शंकर सोढ़ी ने वन मंत्री और प्रशासन पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
अवैध डामर प्लांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के नया बस स्टैंड के पीछे वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से संचालित डामर प्लांट (हॉट मिक्स प्लांट) को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री शंकर सोढ़ी ने भाजपा सरकार, वन मंत्री केदार कश्यप और जिला प्रशासन पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया।

विज्ञापन


सोढ़ी ने कहा कि वन विभाग आम आदमी पर छोटी गलती के लिए तुरंत कार्रवाई करता है, लेकिन रसूखदारों के लिए नियम लागू नहीं होते। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने ठेकेदार को 10 दिन में प्लांट हटाने का नोटिस जारी किया था, लेकिन समयसीमा बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और प्लांट बेखौफ संचालित हो रहा है।

उन्होंने वन मंत्री से सवाल किया कि क्या नियम केवल गरीबों के लिए हैं? पर्यावरण नियमों की अनदेखी पर प्रशासन की चुप्पी को उन्होंने संरक्षण का सबूत बताया। सोढ़ी ने स्पष्ट किया कि वे विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जंगल को नष्ट कर और नियम तोड़कर किए गए विकास को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने वन मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी मनमानी रोकी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें