फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: स्कूल में शिक्षक ने तीन साल के छात्र की बेरहमी से पिटाई की, शिकायत के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

Mon, 07 Jul 2025 10:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में आनंद मार्ग योग आश्रम स्कूल में शिक्षक ने छात्र की पिटाई की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
पीठ पर चोट के निशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एक शिक्षक के ने अपने तीन साल के छात्र की बेरहमी से पिटाई की। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस शिक्षक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


छात्र के पिता बसंत कुमार देवांगन ने बताया कि दस दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे को चक्रधर नगर क्षेत्र में स्थित आनंद मार्ग योग आश्रम स्कूल में भर्ती कराया था। छात्र के परिजनों को इस घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब उन्होंने छात्र का यूनिफॉर्म उतारी। इस दौरान देखा कि उसके पीठ में चोट के निशान थे। पूछताछ के दौरान छात्र ने अपने परिजनों को बताया कि उनके शिक्षक ने उसे मारा है। 

परिजनों ने बताया कि वे इस मामले की जानकारी लेने स्कूल पहुंचे। इस दौरान शिक्षक आकाश सेठ ने कहा कि छात्र सीढ़ियों में चढ़ रहा था उसे बार-बार मना करने के बावजूद वह नहीं मान रहा था। इसी बीच उसने हाथ से छात्र के पीठ में हल्का सा मारा था। परिजनों ने इस पूरे मामले की शिकायत लेकर चक्रधर नगर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर धारा 115(2)75 के बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें