फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में पुलिस का एक्शन: फरार गुंडा-बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 26 Nov 2024 08:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में बढ़ते क्राइम के ग्राफ पर पुलिस ने कमर कस ली है। फरार गुंडा बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार गुंडा बदमाश को गिरफ्तारी वारंटी के तहत पकड़कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में बढ़ते क्राइम के ग्राफ पर पुलिस ने कमर कस ली है। फरार गुंडा बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार गुंडा बदमाश को गिरफ्तारी वारंटी के तहत पकड़कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। 
विज्ञापन


रायपुर जिले में लंबित गिरफ्तारी और स्थायी वारंटियों का पता तलाश कर न्यायालय पेश की जा रही है। थाना गंज रायुपर में आरोपी अभिषेक सोना के खिलाफ वर्ष 2018 में धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई किया गया था, जो इस समय आरोपी पेशी पर उपस्थित नहीं होने से माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

वारंटी लंबे समय से फरारी काट रहा था जिन्हें मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। वारंट के साथ माननीय न्यायालय पेश किया गया है। माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार जेल वारंट पर आरोपी को केन्द्रीय जेल रायपुर दाखिल किया गया है। थाना क्षेत्र में स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियो का लगातार पता तलाश कर मिलने पर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें