फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर में चाकूबाजों पर पुलिस का शिकंजा, दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2026 03:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन लोहे के धारदार चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन लोहे के धारदार चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में चाकूबाजी और अवैध हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अलग-अलग स्थानों पर कुछ युवक चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन कर एक साथ दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान संजय नगर इलाके से मोहम्मद समीर (40) को गिरफ्तार किया गया। वह लोहे का धारदार चाकू लेकर लोगों को धमका रहा था। वहीं, श्रीराम चौक बोरियाखुर्द क्षेत्र से मोहम्मद सलमान खान (20) को पकड़ा गया, जो अवैध चाकू दिखाकर आमजन में भय का माहौल बना रहा था। इसके अलावा गोकुल नगर इलाके से मोहम्मद साहिल खान (19) को भी गिरफ्तार किया गया, जो धारदार हथियार लहराकर क्षेत्र में दहशत फैला रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल तीन धारदार चाकू जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ टिकरापारा थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत पृथक-पृथक अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और हथियारों के बल पर लोगों में डर का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें