फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: महापौर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक वीडियो केस में एंकर पर पुलिस का शिकंजा; कांग्रेस ने किया विरोध

Sat, 05 Sep 2026 04:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में पुलिस ने महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में एंकर सोमा देवांगन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उद्योग भवन के सामने घेराबंदी करके एंकर को पकड़ा। इसके बाद पुलिस दल उन्हें अपने साथ ले गया। वहीं कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। 
विज्ञापन
एंकर सोमा देवांगन हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सिविल लाइन थाना पुलिस ने यूट्यूबर सोमा देवांगन को गिरफ्तार किया है। उन पर रायपुर के महापौर के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है। पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, यूट्यूबर सोमा देवांगन पर महापौर के खिलाफ वीडियो बनाने का आरोप है। इस वीडियो में अश्लील, आपत्तिजनक और गाली-गलौज भरी सामग्री थी। इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। मामले की लिखित शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की। जांच प्रक्रिया के दौरान आरोप प्राथमिक रूप से सही पाए गए। भाजपा की ओर से भी लगातार सोमा देवांगन की गिरफ्तारी की मांग उठाई जा रही थी। भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कड़ी कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया। उनका कहना था कि सार्वजनिक पद पर आसीन जनप्रतिनिधि के विरुद्ध ऐसी सामग्री अनुचित है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूट्यूबर सोमा देवांगन को गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा की मांग और पुलिस कार्रवाई

इस मामले में भाजपा ने यूट्यूबर सोमा देवांगन की गिरफ्तारी की लगातार मांग की थी। भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कड़ी कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि के खिलाफ अमर्यादित सामग्री का प्रसार गलत है। इन मांगों के बाद पुलिस ने यूट्यूबर सोमा देवांगन को गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध

सोमा देवांगन की गिरफ्तारी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता सिविल लाइन थाना परिसर पहुंचे। उन्होंने वहां एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना दिया और पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव में एकतरफा कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें