फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पुलिस मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर शहीद, चार नक्सली ढेर

Sat, 09 May 2020 08:46 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनंदगांव
विज्ञापन
नक्सलियों के पास से बरामद हथियार - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों समेत चार नक्सली मारे गए हैं और एक पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) शहीद हो गया है। दुर्ग क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने शनिवार को बताया कि राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों समेत चार नक्सली मारे गए।

विज्ञापन

इस घटना में मदनवाड़ा थाना प्रभारी एवं पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए हैं। सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद शुक्रवार को सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

दल जब मानपुर थाना क्षेत्र के परदौनी गांव के जंगल था, तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी शर्मा शहीद हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां दो महिला नक्सलियों समेत चार नक्सलियों के शव, एक एके 47, एक एसएलआर तथा दो अन्य हथियार बरामद हुए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहीद पुलिस अधिकारी की पार्थिव देह को राजनांदगांव जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इससे पहले 12 जुलाई 2009 को इसी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस अधीक्षक वीके चौबे सहित नौ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें