फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

jashpur: पुलिस ने दो दिन में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आरोपी बलसाय पैंकरा गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2024 05:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

जशपुर जिले के बटईकेला (चुल्हापानी) गांव में ठीरू राम नागवंशी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज दो दिनों में सुलझा ली। इस हत्या के आरोपी बलसाय पैंकरा को पुलिस ने रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर जिले के बटईकेला (चुल्हापानी) गांव में ठीरू राम नागवंशी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज दो दिनों में सुलझा ली। इस हत्या के आरोपी बलसाय पैंकरा को पुलिस ने रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

दरअसल, 11 नवंबर 2024 की शाम ठीरू राम नागवंशी अपने खेत से घास लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी ने  हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस मामले की जानकारी मृतक के भाई हीरू राम नागवंशी ने कांसाबेल थाने आकर पुलिस को दी।

पुलिस की जांच में पता चला कि ठीरू राम और बलसाय के बीच मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद था।एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि दो साल पहले ठीरू राम की पत्नी और बलसाय रायगढ़ मजदूरी करने गए थे, लेकिन बलसाय ने मजदूरी के पैसे अपने पास रख लिए थे,मांगने पर झगड़ने लगता था। पांच महीने पहले मृतक ठीरु और प्रार्थी हीरू राम दोनों भाइयों ने बलसाय की पिटाई की थी। इसी वजह से बलसाय ने ठीरू राम से बदला लेने की योजना बनाई।

विज्ञापन


जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एक टीम गठित की गई, जिसमें साइबर सेल और रायगढ़ पुलिस को भी शामिल किया गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने बलसाय की तलाश की और उसे 14 नवंबर की रात रायगढ़ के पूंजीपथरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी बलसाय ने कबूल किया कि उसने ठीरू राम पर डंडा और दौली से हमला कर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा, दौली और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इस मामले को सुलझाने में उप पुलिस अधीक्षक विजय राजपूत और रायगढ़ से उप पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय सहित पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें