फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid in Durg: दुर्ग पुलिस ने अवैध गुटखा व मशीनों को किया जब्त; पिता जेल में बंद, बेटा देख रहा था कारोबार

Tue, 22 Aug 2023 11:18 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के घराना फूड पार्क में संचालित अवैध गुटखा फैक्टरी में पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस ने लाखों रुपये, गुटखा और गुटखा बनाने वाला सामना बरामद किया है।
 
विज्ञापन
अवैध गुटखा फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदिनी थाना क्षेत्र के पोटिया गांव में संचालित अवैध गुटखा फैक्टरी में पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये का गुटखा और गुटखा बनने का कच्चा माल समेत पैकिंग मशीन जब्त की है। गुटखा तस्करी के ही आरोप में जेल बंद एक तस्कर अपने बेटे के माध्यम से इस फैक्टरी का संचालन करवा रहा था। नंदिनी पुलिस ने गुटखा को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग को प्रकरण को सौंपा दिया है ।

विज्ञापन


नंदिनी थाना प्रभारी राजेश मिश्र ने बताया कि पोटिया गांव में घराना फूड पार्क में एक होटल का निर्माण चल रहा है। वहां पर अभी टीन शेड बना है। प्रतिबंधित गुटखा सितार ब्रांड के जर्दायुक्त गुटखा का बनाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर रात में छापामारी की गई। कुछ मजदूर गुटखा बनाने और उसकी पैकिंग का काम कर रहे थे। गोदाम में पुलिस एक ट्रक समेत लाखों का जर्दायुक्त गुटखा, कच्चा सामान और पैकिंग मशीन बरामद की है। यह गुटखा फैक्टरी दुर्ग निवासी गुरुमुख जुमाननी की बतायीजारही है। वह वर्तमान में जेल में बंद है और इस गुटखा का कारोबार उसका बेटा का रहा था।

गुरुमुख जुमानानी जेल से ही अपने बेटे को फैक्टरी संचालन के निर्देश देता था। गुरुमुख पुराना गुटखा कारोबारी है, जो पहले राजनांदगांव के सोमानी थाना क्षेत्र के जोरातराई के पास साबुन फैक्टरी की आड़ में जर्दायुक्त गुटखा का कारोबार करता था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने फैक्टरी को सील कर दिया था। इस दौरान करीब 82 लाख का जर्दायुक्त गुटखा समेत कच्चा सामान और मशीन बरामद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें