कोंडागांव के फरसगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता को बहलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
कोंडागांव के फरसगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता को बहलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संजय सिंन्दे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
घटना का खुलासा तब हुआ जब 2 अक्टूबर को पेट दर्द की शिकायत पर परिजन 16 वर्षीय पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल लाए। मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता 8 माह की गर्भवती है। इसके बाद पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि 2 दिसम्बर 2024 को सोनाबेड़ा निवासी 26 वर्षीय देवनाथ नेताम उसे काम का बहाना बनाकर खेत में आम के पेड़ के नीचे बुलाया और धमकाते हुए दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी कई बार धमकी देकर शोषण करता रहा। डर के कारण पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई। परिजन की रिपोर्ट पर फरसगांव थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 125/2025 धारा 64(2)(i)(M), 65(1), 351(3) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर 2 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।