फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: पुलिस ने फरार ड्रग तस्कर को नागपुर से दबोचा, अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क उजागर

Sat, 28 Mar 2026 07:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चंदन ठाकुर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में मौजूद है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर वहां दबिश दी गई और आरोपी को हिरासत में लेकर रायपुर लाया गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत रायपुर पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना में दर्ज इस मामले का आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था और नागपुर में छिपकर अपना नेटवर्क संचालित कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चंदन ठाकुर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में मौजूद है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर वहां दबिश दी गई और आरोपी को हिरासत में लेकर रायपुर लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने अपराध को स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

यह पूरा मामला 22 दिसंबर 2025 को सामने आया था, जब अमलीडीह स्थित एक फ्लैट में अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। उस कार्रवाई में कई आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था और मादक पदार्थ के साथ नकदी व अन्य सामान भी बरामद किया गया था। हालांकि उस समय दो आरोपी फरार हो गए थे, जिनमें से एक चंदन ठाकुर अब पुलिस के शिकंजे में आ चुका है।
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी न केवल रायपुर बल्कि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों में भी ड्रग्स की सप्लाई करता था। यह एक संगठित नेटवर्क के रूप में काम कर रहा था, जिसकी कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस अब विस्तृत जांच कर रही है। मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश अभी जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है और आगे की कार्रवाई में उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें