फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Combing Patrol Operation : पुलिस ने 268 वारंटियो को पकड़ा, 12 घंटे से अधिक चला अभियान

Sun, 06 Aug 2023 06:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग मे पुलिस ने कांबिंग गश्त अभियान चलाकर 268 वारंटियो को पकड़ा है। पकड़े वारंटियो को न्यायालय के समक्ष तामिल कराया गया है। रात भर चली इस कार्रवाई में दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा भी उपस्थित रहे। 
 
विज्ञापन
पकड़े गए वारंटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग पुलिस ने फरार वारंटियों को पकड़ने ले लिए  शनिवार रात को कांबिंग गश्त अभियान चलाया। इसमें जिले के 17 थानों के प्रभारी, तीन सीएसपी एडिशनल एसपी सहित विभिन्न थानों के सौ के करीब जवान शामिल होकर फरार वारंटियों की धरपकड़ की। पुलिस ने इस दौरान 268 वारंटियो को पकड़ा है। वहीं, रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एक साथ वारंटियो को परेड निकाली गई और उन्हें समझाइश भी दी गई।

विज्ञापन


दुर्ग शहर एसपी सिटी संजय ध्रुव ने इस कार्यवाही के संबध में जानकारी देते हुऐ बताया है कि शहर के सभी थानों में वारंट के लंबित मामले पेंडिग थे। इन मामलो के आरोपी फरार थे। जिसके कारण न्यायालय में सैकड़ों प्रकरण लंबित थे। शनिवार रात कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। इसमें कुल 268 वारंटियों को तामिल कराया गया है। वारंटियो में चोरी, नकबजनी और मारपीट समेत अन्य मामलों के फरार वारंटियो को पुलिस ने 12 घंटे से अधिक समय में पकड़ने में सफलता पाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें