फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के दो वसूलीबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे चलाते थे अवैध वसूली का नेटवर्क

Tue, 17 Jun 2025 06:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Raipur Crime News: रायपुर पुलिस हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही उनके कारीबियों पर भी कार्रवाई जारी है। इस बीच पुलिस ने तोमर बंधुओं के दो वसूलीबाज को गिरफ्तार किया है। वसूलीबाजों द्वारा विस्टों फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाकर वसूली करते थे।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर पुलिस हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही उनके कारीबियों पर भी कार्रवाई जारी है। इस बीच पुलिस ने तोमर बंधुओं के दो वसूलीबाज को गिरफ्तार किया है। वसूलीबाजों द्वारा विस्टों फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाकर वसूली करते थे। तोमर बंधुओं के अवैध वसूली की करोड़ो रुपये का हिसाब-किताब मिला है। ग्रुप को वसूली मैनेजर बंटी सहारे संचालित कर लेखा-जोखा का हिसाब रखता था। मामले में अब तक एक महिला समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

 
रायपुर पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोपी तोमर बंधुओं की लगातार पतासाजी कर उन्हें लोकेट करने के प्रयास कर रही है। साथ ही उनके अन्य सहयोगियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर उन पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में 15 जून को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को तोमर बंधुओं के सहयोगी बंटी सहारे और जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू जो इनके ब्याज के काम की देख-रेख करते है। पुलिस को इनके संबंध में जानकारी मिली, जिस पर पुलिस मे बंटी सहारे और जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू की पतासाजी करते हुए दोनों को पकड़ा गया। पुलिस आरोपी बंटी सहारे और जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से एक नग मोबाइल फोन जब्त किया है।

पूछताछ में बंटी सहारे ने बताया कि वह विगत दो वर्षों से रोहित तोमर, वीरेन्द्र तोमर और दिव्यांश के कहने पर उनके लिये ब्याज वसूली मैनेजर का काम करता है। जिसके लिये मोबाइल में विस्टों फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाया गया है। जिसमें ब्याज की वसूली होती है और पूरा लेखा जोखा इसी से संचालित किया जाता है। जो व्यक्ति ब्याज नहीं देता था उसको तोमर बंधुओं द्वारा धमकी दिया जाता था। 
विज्ञापन


गिरफ्तार
  • बंटी सहारे (36साल) निवासी झंडा चौक, चांगोरभाठा, थाना डीडी नगर, रायपुर।
  • जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू (24साल) पता जिला बलौदा बाजार, हाल पता थाना टिकरापारा, रायपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें