फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी नहीं तो किसी की नहीं': प्रेमी ने युवती पर चापड़ से किया हमला, बचाने आईं बहनें भी घायल; सभी खून से लथपथ

Sat, 28 Jun 2025 11:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिले में प्रेमिका और उसकी बहनों पर प्रेम संबंध की शंका में दो आरोपियों ने चापड़ से हमला किया। तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकंडा थाना क्षेत्र के भूकंप अटल आवास बहतराई में प्रेमिका के अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध की शंका पर युवक अमन पटेल ने अपने साथी अमित कुमार सिंह के साथ मिलकर प्रेमिका उर्मिला श्रीवास और उसकी बहनों रानी श्रीवास (उर्फ प्रमिला) और सुनीता श्रीवास (उर्फ सुषमा) पर धारदार चापड़ से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोरबा के ग्राम अरदा से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


घटना 27 जून की रात करीब 9 बजे की है। विक्की गुप्ता ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह घर के पास टहल रहा था, तभी उर्मिला के किराये के कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वह वहां पहुंचा। कमरे में खून फैला था। उर्मिला किचन में घायल पड़ी थी। रानी दरवाजे के पास खून से लथपथ थी और सुनीता ने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था। उर्मिला ने बताया कि अमन पटेल ने प्रेम संबंध को लेकर कहा कि अगर मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होगी। और धारदार चापड़ से हमला किया। बीच-बचाव करने आई रानी और सुनीता को भी गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोरबा के ग्राम अरदा से अमन पटेल (25) और अमित कुमार सिंह (22) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अमन ने स्वीकार किया कि वह उर्मिला से प्रेम करता था और अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध की शंका पर उसने अमन के साथ मिलकर हमला किया। दोनों 27 जून को मोटरसाइकिल (सीजी 12 बीएन 6940) से बिलासपुर आए और रात नौ बजे उर्मिला के घर पहुंचकर हमला किया। हमले के बाद चापड़ को झाड़ियों में फेंककर वे फरार हो गए। पुलिस ने मोटरसाइकिल और हथियार बरामद कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें