फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukma: चिंतलनार में पुलिस ने एक इनामी समेत तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार, पुलिस व CRPF ने की संयुक्त कार्रवाई

Thu, 10 Apr 2025 10:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नक्सली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना चिंतलनार में पुलिस ने एक इनामी नक्सली सहित तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2024 में तीनों नक्सली दो ग्रामीणों का अपहरण कर हत्या करने के मामले में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार एक नक्सली पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पद के अनुरूप दो लाख रुपये का इनाम घोषित है। गिरफ्तार सभी नक्सली थाना चिंतलनार क्षेत्र के ग्राम जब्बागट्टा के निवासी हैं। नक्सलियों को गिरफ्तार करने में थाना चिंतलनार पुलिस बल, 223 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें