फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: एक साथ किराये के कमरे में रहते थे प्रेमी-प्रेमिका, शादी का दबाव बना रही थी युवती तो युवक ने की हत्या

Mon, 20 May 2024 09:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिले में प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपनी प्रेमिका के साथ किराये के मकान में रहता था। 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा थाना क्षेत्र के अमाली गांव में रविवार को एक युवती की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी और आगे की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पता चला कि युवती अंजू यादव (19) अपने प्रेमी गुलशन यादव के साथ रहती थी और गुलशन यादव घटना के बाद से फरार था। इस पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर गुलशन की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


तलाश के दौरान डोंगरिपारा ग्राम अमाली के जंगल में घेराबंदी कर संदेही आरोपी गुलशन यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि अंजू से उसका प्रेम संबंध था। दोनों एक साथ ग्राम आमली में किराये के मकान में पति-पत्नी के रूप में रहते थे। गुलशन यादव ने बताया कि अंजू उसे बार-बार उसके माता-पिता के पास ले जाकर रहने की बात करती थी। इसी बात को लेकर रोज अंजू और गुलशन का आपस में विवाद होता था। रविवार को भी इसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद गुलशन ने टंगिया से हमला कर अंजू की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी गुलशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें