फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को बनाता निशाना: इंस्टा पर दोस्ती... फिर प्यार, वीडियो कॉल कर बनाया अश्लील वीडियो; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Nov 2024 03:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग जिले में पुलिस ने छात्राओं के अश्लील फोटो और वीडियो बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद वह वीडियो कॉल करता था। इसके बाद उनके अश्लील वीडियो बना लेता और उन्हें ब्लैकमेल करता था।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो कॉलेज छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। आरोपी पहले छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करता था, फिर उसे प्यार के झूठे जाल में फंसाकर उनका अश्लील फोटो और वीडियो बना लेता था। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करता था।

विज्ञापन


सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्र ने बताया कि 22 नवंबर को एक पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी दोस्ती आरोपी घनश्याम सिंह पाटले निवासी अनूपपुर से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद उसने उसे झूठे प्यार में फंसाकर वीडियो चैट के दौरान ही उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। जब छात्रा ने उसकी बात मानने से मना कर दिया तो उसने उसके अश्लील फोटो, वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बावजूद जब छात्रा नहीं मानी तो उस पर दबाव बनाने के लिए उसके सभी अश्लील फोटो वीडियो उसके भाई के नंबर पर वॉट्सऐप कर दिया। 

इसकी जानकारी लकड़ी को उसके भाई ने दी, जिसके बाद लड़की अपने भाई को लेकर सुपेला थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले को विवेचना में जुट गई थी। पुलिस ने एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अनूपपुर में छिपकर रह रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम अनूपपुर पहुंची। आरोपी घनश्याम सिंह को गिरफ्तार किया और थाने में पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें