फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी वर्दी में चोर: खुद को पुलिस वाला बताकर मांगता बाइक, फिर हो जाता फरार; पुलिस ने पकड़ा

Thu, 06 Mar 2025 06:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर जिले में बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल में बंद था। 
 
विज्ञापन
बाइक चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर् उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम आरापुर में रहने वाला युवक फर्जी पुलिस बनकर लोगों की मोटरसाइकिल चोरी करने का काम करता था। उसके खिलाफ मामला भी दर्ज था। इसी चोरी के मामले में आरोपी दंतेवाड़ा जिला जेल में बंद भी था। आरोपी बीमारी का बहाना बनाकर जेल से भाग गया था।

विज्ञापन


चार मार्च की दोपहर दो बजे लखीधर निवाली तुगांपाल अपनी मोटरसाइकिल को तालाब के पास खड़ी कर खेत में काम करने गए। इसी दौरान आरोपी राजु नाग मोटरसाइकिल चोरी कर भाग गया। मामले की रिपोर्ट थाना बकावंड में दर्ज की गई। इसी प्रकार चार मार्च को श्रीपति बघेल निवासी दशापाल मुंडापारा 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल से अपने गांव दशापाल बिजली पावर हाउस में काम करने गए। वहां एक युवक पुलिस की वर्दी पहने हुए मिला। उसने कुछ काम है कहकर बाइक मांग ली। इसके बाद वह वापस नहीं आया। 

मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी को राजु नाग (26) को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके कब्जे से चोरी की दो बाइकें भी बरामद की। आरोपी है कि पुलिस की वर्दी पहनकर राजु नाग अपना रौब दिखाकर घूमता रहता था। मौके का फायदा उठाकर लोगों की गाड़ी चोरी करके फरार हो जाता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें