फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापी पिता की दरिंदगी: छोड़कर चली गई पत्नी तो नौ साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, आए दिन करता ये घिनौना काम

Thu, 17 Jul 2025 12:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में पुलिस ने एक आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी नौ साल की बेटी के साथ दुषकर्म करता था। पड़ोसियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपका थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने अपनी नौ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। पड़ोसियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अखिलेश कुजूर (38) उर्फ बच्चन पांडेय की हरकतों की वजह से उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद अखिलेश एक शादीशुदा महिला से शादी कर ली। महिला की पहले से ही एक बेटी है। अखिलेश उन दोनों के साथ रहने लगा, लेकिन कुछ समय बाद वह महिला भी उसे छोड़कर चली गई। अब अखिलेश और उसकी सौतेली बेटी दोनों एक साथ रहते थे। बेटी को लेकर अखिलेश की नियत सही नहीं थी। वह रोज उसके साथ मारपीट करता और गाली देता था। इतना ही नहीं अखिलेश ने उसके साथ दुष्कर्म करता था। पड़ोसियों के इसकी जानकारी हुई तो बात पुलिस तक पहुंची। 

सहायक उपनिरीक्षक जीतेश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी को बुधवार की शाम को गिरफ्तार किया गया है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि आरोपी के द्वारा किए गए कृत्य को लेकर आसपास के इलाके में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि महिला अपराधों के मामले में नियम कानून कठोर किए गए हैं और इनमें आरोपियों को दंडित किया जा रहा है। इसके बावजूद घटनाओं का होना चिंताजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें