न्यायालय में गवाही देने से रोकने और जान से मारने की धमकी देने वाले छह आरोपियों को तिल्दा नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा भी शामिल है, जिसके खिलाफ दर्जनों आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन
प्रकरण में पीड़ित प्रमोद वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह वर्ष 2021 में दर्ज दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के एक मामले का साक्षी है। आगामी 7 अगस्त को उसे अदालत में गवाही देने के लिए नोटिस प्राप्त हुआ था। इसी दौरान जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा, सूरज वर्मा, रवि उर्फ गप्पू वर्मा, रजत वर्मा, अजय राहूजा और दीपक उर्फ बबलू वर्मा ने फोन कर और घर पहुंचकर धमकियां दीं। उन्होंने कहा कि गवाही नहीं देने और आरोपी पक्ष से समझौता करने को तैयार हो जाओ, अन्यथा जान से मार देंगे।
पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपियों पर धारा 232(1), 190 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे भी मामले में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा (33) निवासी सासाहोली, तिल्दा नेवरा