फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भखारा पालिका बाजार: दुकानों के ताले तोड़कर चोरी किया था सामान, पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा; तीन नाबालिग

Fri, 02 Feb 2024 07:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में पुलिस ने चोरी करने वाले तीन नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।
 
विज्ञापन
भखारा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भखारा पालिका बाजार की चार दुकानों में चोरी करने वाले तीन नाबालिग सहित छह आरोपियों को सायबर सेल और भखारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपियों पास से चोरी का समान, नकदी रकम सहित दो मोटरसाइकिल को जब्त किया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 11-12 जनवरी की रात को कुछ अज्ञात चोरों ने भखारा पालिका बाजार की चार दुकानों के ताले तोड़कर नकदी रकम सहित दुकानों में रखे सामानों कीमत लगभग 85,000 रुपये को चोरी की थी। एक ही रात में चार दुकानों में चोरी होने से सनसनी फैल गई थी। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। वहीं, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी।

मुखबिर की सूचना और मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रायपुर से तीन नाबालिग सहित छह आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान चोरी करना स्वीकार किया और आरोपियों के पास से नकदी रकम, कॉस्मेटिक का समान सहित दो मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है।  गिरफ्तार किए गए अमन मरकाम, हर्ष कुमार साहू और अज्जू देवार तीनों निवासी रायपुर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया और तीन नाबालिग बालकों को किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें