फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: जगदलपुर में सड़क पर मिले फोन से धोखाधड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार, 1.49 लाख रुपये की ठगी की

Sat, 05 Jul 2025 12:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर में सड़क पर मिले मोबाइल फोन का दुरुपयोग कर चार आरोपियों ने 1.49 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने दो बस्तर और दो ओडिशा निवासियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले में सड़क पर मिले एक मोबाइल फोन का उपयोग कर चार आरोपियों ने मिलकर 1 लाख 49 हजार 611 रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो बस्तर और दो ओडिशा के निवासी हैं।

विज्ञापन


नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल ने बताया कि करीब दो महीने पहले भानपुरी से जगदलपुर लौट रहे कौशल पांडे नामक युवक की मोटरसाइकिल कविआसना के पास स्लिप होने से गिर गई, जिसके कारण उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया। घर पहुंचने पर उन्हें फोन गुम होने का पता चला। उन्होंने घटनास्थल पर वापस जाकर फोन तलाशने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने बस्तर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद जांच में पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके खोए हुए फोन का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से 1 जून को 50 हजार रुपये और 3 जून को 99 हजार 611 रुपये निकाल लिए। कुल 1 लाख 49 हजार 611 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया।पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की और संदिग्ध थबीर कुमार उर्फ संजू नाग (25) निवासी कोलचुर खासपारा, थाना बस्तर को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में संजू ने अपने साथी राजेश कश्यप उर्फ कालू (निवासी कोलचुर खासपारा) और दो अन्य आरोपियों लिंगराज मिरगान व ललित कुमार मिरगान (दोनों निवासी खुटियारीगुड़ा मिरगान पारा, थाना कोसागुमड़ा, जिला नवरंगपुर, ओडिशा) के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों ने सड़क पर मिले फोन का उपयोग कर धोखे से रकम निकाली और आपस में बांट लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें