फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime news: कोकीन सप्लाई रैकेट से जुड़े अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 21 Dec 2025 04:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर पुलिस ने कोकीन तस्करी के प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी अंतर्राज्यीय आरोपी आवेश सैय्यद को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर पुलिस ने कोकीन तस्करी के प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी अंतर्राज्यीय आरोपी आवेश सैय्यद को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

मामला थाना गंज में दर्ज अपराध क्रमांक 334/25 धारा 22 नारकोटिक एक्ट से जुड़ा है। इस प्रकरण में 18 दिसंबर 2025 को एक्सप्रेस-वे रोड चूनाभट्ठी स्थित पुराने शराब दुकान के पास आरोपी हर्ष नरेश पांडे को 16.56 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया था। बरामद कोकीन की कीमत लगभग 8.28 लाख रुपये आंकी गई थी। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जप्त किया था।

पूछताछ के दौरान हर्ष ने बताया कि वह कोकीन गोंदिया, महाराष्ट्र निवासी आवेश सैय्यद से लाता था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से भी प्रकरण से संबंधित एक मोबाइल फोन जप्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी आवेश सैय्यद, उम्र 27 वर्ष, निवासी सिविल लाइन, नूरी चौक, थाना सिटी कोतवाली जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) बताया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला की कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें