फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: बाजार में शातिर ने जेब से चुरा लिया मोबाइल, फोनपे से ट्रांसफर कर लिए हजारों रुपये; गिरफ्तार

Sat, 09 Nov 2024 06:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में व्यक्ति की जेब मोबाइल चोरी कर फोनपे से रुपये ट्रांसफर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला बाजार में जेब से मोबाइल चोरी कर फोनपे से 75,000 रुपये निकालने वाले जेबकतरा को पुलिस की साइबर सेल टीम ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


मामला बीते 29 सितंबर का है। रेलवे स्टेशन पेंड्रा रोड के बाहर बाजार से सब्जी लेकर आते समय पेंड्रा के अड़भार गांव के रहने वाले महेश सिंह का मोबाइल जेब से अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। इसके बाद फोनपे के वॉलेट से 75,000 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित को जब मामले की जानकारी लगी तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

गौरेला थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 303(2), 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया और मामले में पुलिस अधिकारियो ने साइबर सेल की टीम जेबकतरों के गिरोह पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिसके तारतम्य में साइबर सेल की टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए गणेश सोनी निवासी रेलवे कॉलोनी अमलाई शहडोल मध्यप्रदेश को डिवाइस सहित हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें