फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: 'पति को तलाक दे दो मैं शादी करूंगा', झांसा देकर सुरेंद्र ने किया शारीरिक शोषण; पीड़िता ने बताई आपबीती

Wed, 09 Apr 2025 07:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्रक, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में शादी का झांसा देकर एक शख्स ने शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिले में शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेंद्र कश्यप (34) निवासी हरदीहरि, नवागढ़ के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी पहले हो चुकी थी। इस बीच सुरेंद्र कश्यप महिला की ससुराल पहुंचा और कहा कि उन दोनों के बीच पहले से संबंध हैं। अपने पति को तलाक दे दो और मैं शादी करूंगा। इसके कुछ समय बाद तलाक हो गया। सुरेंद्र कश्यप ने शादी का वादा कर महिला के साथ संबंध बनाए और जब शादी की बात की तो वह टालमटोल करता रहा। 

इस बीच वह कोर्ट में शादी करूंगा कहते हुए अपने साथ ले जा रहा था, तभी बीच सड़क पर बाइक को रोक कर मारपीट की और वहां से चला गया। थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें