फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: शराब पीने के लिए नहीं दिए रुपये तो युवक ने स्कूल बस ड्राइवर पर किया हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 08:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में स्कूल बस ड्राइवर पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने शराब के लिए रुपये मांगे थे। रुपये नहीं मिलने पर उसने हमला किया। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक शख्स ने स्कूल बस ड्राइवर पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। इस दौरान ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक आयुष देवांगन को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन


पीड़ित स्कूल ड्राइवर ओम प्रकाश कश्यप ने बताया कि वह ज्ञान भारती स्कूल में बस ड्राइवर है। वहीं, पास में रहने वाला आयुष देवांगन ने 10 जनवरी को शराब पीने के लिए पैसे की मांग की, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे और मैंने मना कर दिया। इस पर वह गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। पैसा नहीं मिलने पर अपने पास रखे धारदार ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया और वहां से भाग गया।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर सिटी कोतवाली थाने में धारा 294,351(2),115(2),119(1),118(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी आयुष देवांगन को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें