फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: विधवा महिला ने मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से की मुलाकात, फिर रिलेशनशिप में रहे दोनों; आरोपी कर रहा ब्लैकमेल

Wed, 20 Nov 2024 03:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एक विधवा महिला के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि ऑनलाइन वेबसाइट पर आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरप्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले की मानिकपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने महिला को ब्लेकमेल कर उसके साथ संबंध बनाए। दोनों की ऑनलाइ वेबासाइट पर मुलाकात हुई थी। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक महिला के पति की कोरोना काल में मौत हो गई। इसके बाद महिला ने शादी के प्रस्ताव के लिए ऑनलाइन वेबासाइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई, जहां सर्वमंगला दुरपा निवासी मनीष से उसकी मुलाकात हुई। दोनों में बातचीत के बाद मुलाकात हुई। इसके बाद मिलना-जुलना शुरू हुआ। कुछ समय बाज दोनों ने एक-दूसरे को अपनी समस्या बताई। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत होने के बाद से वह अकेलापन महसूस कर रही है। वहीं, मनीष की भी शादी के बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। 
महिला ने बताया कि इसके बाद दोनों ने एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस बीच मनीष ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए मनीष की जब हरकतें सामने आईं, तब विधवा महिला उसे छोड़कर चली गई। बताया जा रहा है कि मनीष का कई महिला और युवतियों से संबंध था। इस बात का विरोध करने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था और वह छोड़कर वापस अपने मायके चली आई। 
विज्ञापन


मनीष ने विधवा महिला का अश्लील वीडियो बनाया था। उसके जाने के बाद वह धमकी देता था कि वापस आ जाओ मेरे साथ रहो, ऐसा नहीं करने पर वह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। परेशान होकर महिला ने इस बारे में मानिकपुर पुलिस चौकी में शिकायत की। इसके पुलिस ने बाद आरोपी को उसके घर से दबोच लिया गया। 376 और 384 की धारा में आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें