राजधानी रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करने वाले एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग ने शहर अलग-अलग जगहों से अपनी मनपसंद दो बाइक लेकर फरार हो गया। मामले में विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है।
राजधानी रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करने वाले एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग ने शहर अलग-अलग जगहों से अपनी मनपसंद दो बाइक लेकर फरार हो गया। मामले में विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उसके कब्जे से चोरी की एक नग पल्सर बाइक और एक नग स्कूटी जब्त किया गया। इसकी कीमत लगभग एक लाख 35 हजार रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
थाना माना कैम्प पुलिस की टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहीं थी। इस दौरान कमल विहार डूमरतराई चौक पास एक लड़का बिना नंबर पल्सर मोटर सायकल में जा रहा था, जिसे टीम के सदस्यों द्वारा रोककर वाहन के कागजात मांगा गया। इस पर नाबालिग ने बाइक के संबंध में किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह कर रहा था। पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने वाहन को थाना आरंग क्षेत्र से चोरी करना बताया गया।
मामले में पुलिस ने चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना माना क्षेत्र के कपड़ा दुकान पास से भी एक नग स्कूटी चोरी करना बताया गया। इस पर उसके खिलाफ चोरी की पल्सर वाहन में थाना आरंग में तथा एक्टिवा वाहन में थाना माना में अपराध क्रमांक 345/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध है।