फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो महिला सहित 16 नक्सलवादी गिरफ्तार

Mon, 08 Oct 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से पुलिस ने दो महिला नक्सली सहित 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को फोन पर भाषा को बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में मिनपा गांव के जंगलों से पुलिस ने दो महिला नक्सलियों समेत 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है तथा पुलिस दल लगातार गश्त कर रहे हैं। नक्सलियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा रहा है क्योंकि सहयोगी क्षेत्र में विस्फोटक लगाने और बैनर पोस्टर लगाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। बीते रविवार को पुलिस को चिंतागुफा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी। 

सूचना के बाद बुरकापाल शिविर से एसटीएफ और डीआरजी के दल को गश्त पर रवाना किया गया। दल ने मिनपा गांव के करीब घेराबंदी कर 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सली मिलिशिया समूह और दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के सदस्य हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में शामिल सोढ़ी गंगा, माड़वी भीमा, बंजाम नंदा और मुचाकी मुक्का के खिलाफ पिछले वर्ष अप्रैल महीने में बुरकापाल हमले में शामिल होने का आरोप है। 
विज्ञापन


इस हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे। वहीं अन्य नक्सली पुलिस दल पर हमला, विस्फोटक लगाने और पुलिस दल को नुकासान पहुंचान के लिए स्पाईक लगाने की घटना में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें