फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खप्पर यात्रा की तैयारी: पुलिस-प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर; हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Fri, 04 Apr 2025 06:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कवर्धा नगर में अष्टमी को खप्पर यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को शांति, मर्यादा व धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना कोतवाली कवर्धा में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
खप्पर यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रि पर्व के अवसर पर कवर्धा नगर में पारंपरिक रूप से निकलने वाली खप्पर यात्रा को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यह खप्पर यात्रा शनिवार को अष्टमी के अवसर में देर रात को निकलेगी। यात्रा को शांति, मर्यादा व धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना कोतवाली कवर्धा में बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन


इस बैठक में अपर कलेक्टर विनय पोयम, एसडीओपी कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर, तहसीलदार कवर्धा परमेश्वर मंडावी, परमेश्वरी मंदिर और चंडी मंदिर खप्पर समिति, नगर पालिका प्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही। बैठक में यात्रा के रूट, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और पिछले वर्षों में हुई घटनाओं के मद्देनजर रणनीति बनाई गई। पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि यह खप्पर यात्रा आस्था व परंपरा का प्रतीक है। इसमें खप्पर के मार्ग में बाधा डालना, हूटिंग करना, नारेबाजी करना या जानबूझकर मार्ग में आकर व्यवधान उत्पन्न कर केवल अपमानजनक नहीं, दंडनीय अपराध भी है। 

कहा कि ऐसे तत्वों को चिन्हित किया जाएगा व उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, जो युवक देवी की अगुवाई में निकलने वाली खप्पर यात्रा को बाधित करेंगे। उन्हें सीधे हिरासत में लिया जाएगा। कोई यह न समझे कि भीड़ में छिपकर वह बच जाएगा। इस बार सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे, बॉडी वॉर्न कैमरा और सादी वर्दी में पुलिसकर्मी पल-पल की निगरानी में रहेंगे। बीते माह मार्च में भोरमदेव महोत्सव में कुर्सी तोड़ने व उपद्रव मचाने वालों पर पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की गई थी। कबीरधाम पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर खप्पर यात्रा में किसी ने हुड़दंग या अव्यवस्था फैलाई तो उसी सख्ती से काम लिया जाएगा। कोई रियायत नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें