फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: सड़क पर आतिशबाजी कर बर्थडे मनाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Dec 2025 01:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आधी रात 12 बजे सार्वजनिक मार्ग पर वाहन खड़ा कर किए गए इस हंगामे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुड़ियारी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में महतारी चौक, गुड़ियारी के पास 10 दिसंबर की रात कुछ युवकों ने बीच सड़क पर आतिशबाजी करते हुए केक काटकर जन्मदिन मनाने का मामला सामने आया। आधी रात 12 बजे सार्वजनिक मार्ग पर वाहन खड़ा कर किए गए इस हंगामे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुड़ियारी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 3(5) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122/177 के तहत अपराध क्रमांक 501/25 दर्ज किया। इसके बाद सभी पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहीं बर्थडे सेलिब्रेशन में उपयोग की गई मारुति कार क्रमांक CG 04 PV 8880 को भी पुलिस ने जब्त किया गया है।

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी रायपुर में इसी तरह सड़क पर आतिशबाज़ी कर जन्मदिन मनाने की घटनाएँ सामने आई थीं। उन मामलों में भी पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर आरोपियों को जेल भेजा था। इसी क्रम में बीती रात सामने आए इस नए मामले में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार सभी युवक राकेश उर्फ मोनू डोगरे, संजय यादव, करन सिंह उर्फ बंटी मेरावी, प्रमोद टंडन और सौरभ सिंह उर्फ गोलू—गुड़ियारी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। सभी ने मिलकर सड़क पर वाहन खड़ा कर आतिशबाज़ी की और केक काटा, जिससे न केवल यातायात बाधित हुआ बल्कि आसपास मौजूद लोगों के लिए खतरा भी पैदा हो गया।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह का व्यवहार न करें। सड़क पर आतिशबाज़ी, स्टंट या बर्थडे सेलिब्रेशन करना न सिर्फ कानूनन अपराध है बल्कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने वालों पर आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें