PM Narendra Modi : पीएम नरेंद्र मोदी कल वर्चुअली जुड़कर छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। अंबिकापुर में इसे लेकर मुख्य कार्यक्रम होगा, जहां पर सीएम साय मौजूद रहेंगे। ये सभी रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मार्डन बनाये गये हैं, जहां महिलाओं के लिए अलग से वेटिंग एरिया, दिव्यांगों के लिए रैंप,एस्केलेटर जैसी सुविधायें मिलेंगी।
छत्तीसगढ़ के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है। इन पर कुल अनुमानित लागत ₹1680 करोड़ है। इन स्टेशनों पर अधोसंरचना विकास, अत्याधुनिक सुविधाओं का निर्माण तथा स्थानीय कला और विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है । 6.93 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित उरकुरा स्टेशन, अब एक आधुनिक, स्वच्छ और यात्रियों के अनुकूल स्टेशन बन चुका है। इन स्टेशनों का पुनर्विकास राज्य के दूरस्थ एवं औद्योगिक क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के जीवनस्तर को सुधारने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगा ।
छत्तीसगढ़ के अमृत भारत स्टेशन:
1. भाटापारा 2. भिलाई पावर हाउस 3. तिल्दा नेवरा 4. बिल्हा 5. भिलाई 6. बालोद 7. दल्ली राजहरा 8. भानुप्रतापपुर 9. हथबंद 10. सरोना 11. मरोदा 12. मंदिर हसौद 13. उरकुरा 14. निपानिया 15. भिलाई नगर 16. रायपुर 17. दुर्ग 18. राजनांदगांव 19. डोंगरगढ़ 20. रायगढ़ 21. बाराद्वार 22. चाम्पा 23. नैला-जांजगीर 24. अकलतरा 25. कोरबा 26. उसलापुर 27. पेंड्रारोड 28. बैकुंठपुर रोड 29. अंबिकापुर 30. बिलासपुर 31. महासमुंद 32. जगदलपुर
उरकुरा स्टेशन पर किए गए प्रमुख विकास कार्य-
डिजिटल सुविधाएं: