फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता': सीएम साय और रमन बोले -140 करोड़ भारतवासियों का किया कल्याण

Mon, 09 Jun 2025 04:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CM sai on PM Narendra modi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM sai on PM Narendra modi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर हर्ष जताया है। सीएम साय इस दौरान कहा कि "प्रधानमंत्री विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, उनका 11 साल का कार्यकाल पूरा हुआ है। उन्होंने 11 वर्षों में पूरे विश्व में अपने देश का मान और सम्मान बढ़ाया है। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास' का नारा देते हुए उन्होंने 140 करोड़ भारतवासियों के हर वर्ग का कल्याण किया है। इन 11 वर्षों के कार्यकाल में हमारा देश बहुत आगे बढ़ा है।

विज्ञापन

 


वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि "यह देश और हमारे लिए बहुत हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी के दो कार्यकाल के बाद यह तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष आज पूरा हो रहा है। 11 साल की इस यात्रा में भारत एक नई दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है और विकास के नए आयाम छू रहा है। "
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें