PM Narendra Modi Appeal Impact, Raipur North MLA Purandar Mishra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री और विधायक लगातार सराहनीय कदम उठा रहे हैं।
PM Narendra Modi Appeal Impact, Raipur North MLA Purandar Mishra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री और विधायक लगातार सराहनीय कदम उठा रहे हैं। इस क्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सीनियर विधायक पुरंदर मिश्रा ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने अपने निजी उपयोग के लिए अपने वेतन से ई-रिक्शा खरीदा है। पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया है। वहीं अपने कार्यालय के कर्मचारियों से भी ई-रिक्शा से सफर करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
आत्मनिर्भर भारत का संदेश
विधायक ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से प्रेरित होकर आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अपनाओ और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की आवश्यकता हैं और इनके उपयोग से प्रदूषण में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
ई-रिक्शा से करेंगे जनसंपर्क
उन्होंने कहा कि वे संकल्प लिये हैं कि रायपुर में होने वाले स्थानीय कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में वे अधिकतर ई-रिक्शा से ही दौरा करेंगे। उनका उद्देश्य लोगों को स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए प्रेरित करना है, ताकि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती खपत को कम किया जा सके।
जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल
विधायक पुरंदर मिश्रा “सुशासन तिहार – गांव-गांव, द्वार-द्वार सुशासन की सरकार” के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में अपने नए ई-रिक्शा से पहुंचे। यहां उन्होंने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य एक ही स्थान पर जनता की समस्याओं का समाधान करना है।
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संदेश
विधायक मिश्रा ने इस दौरान पौधरोपण किया और “सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम” का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है।