फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बंद होगी सस्ते अनाज की योजना: रमन

Wed, 30 Jan 2013 04:45 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य सरकार की सस्ते अनाज की योजना को कभी बंद न करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 42 लाख गरीब परिवारों के लिये एक रूपये और दो रूपये किलो में सस्ता अनाज देने की राज्य सरकार की योजना कभी बंद नहीं होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को अपने गृह नगर जिला मुख्यालय कवर्धा के गांधी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा और किसानों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने पिछले महीने अपनी विधानसभा में सर्वसम्मति से विधेयक पारित कर गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा कानून बनाया है।

साथ ही सम्मेलन में रमन सिंह ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत लगभग दो हजार लाभार्थियों को उनके काम-काज को आसान बनाने के लिए करीब 45 लाख रूपए की विभिन्न प्रकार की सहायता सामग्री का वितरण किया। उन्होंने इनमें से श्रम विभाग की योजनाओं के तहत असंगठित क्षेत्र के एक हजार 865 श्रमिकों को साइकिल, सिलाई मशीन तथा औजारों का वितरण किया।
विज्ञापन


रमन सिंह ने इस मौके पर जिले के विकास को गति देने के लिए लगभग चार करोड़ 8 लाख रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। इनमें कवर्धा के जिला परिवहन कार्यालय के लिए एक करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित भवन और 65 लाख रूपए की लागत से बैगा जनजाति के बच्चों के लिए निर्मित आश्रम विद्यालय भवन भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए योजनाओं का संचालन कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें