फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर: सादे लिबास में पुलिस की शरारती तत्वों पर पैनी नजर, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सक्रियता से पेट्रोलिंग

Wed, 01 Oct 2025 07:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए महिला रक्षा टीम सक्रिय है।
विज्ञापन
सादे लिबास में पुलिस की पेट्रोलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए महिला रक्षा टीम सक्रिय है, तो वहीं थाना-चौकी की पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया है। ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन


मंदिर की वेदी पर विराजमान हुईं दुर्गा माता के पूजन और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहरी क्षेत्र में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। चोर-उचक्के-मनचले-शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए डीआईजी व एसएसपी ने महिला रक्षा टीम एवं थानों के पुलिस जवानों को लगाया है जो सभी पूजा पंडालों और व्यस्त जगहों पर भ्रमणशील रहते हुए शरारती तत्वों पर नजर रख रहे हैं। 

स्वयं डीआईजी व एसएसपी जिलेभर की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस अधिकारी शांति समिति सदस्यों-पदाधिकारियों से भी लगातार संपर्क बनाए हुए है। पुलिस की रिजर्व पार्टी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। शहर के सभी दुर्गा पण्डालों में महिला रक्षा टीम लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है, पण्डालों में महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उसका उद्देश्य, महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। शहरभर में रात्रि दौरान सुनसान इलाके में भी पेट्रोलिंग कर महिलाओं को सुरक्षा का ऐहसास करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें